Bigg Boss 17 Finale: ट्रॉफी के करीब आकर चूर हुआ मन्नारा का विजेता बनने का सपना, टॉप 3 पर आकर कटा पत्ता

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Evict At Fourth Position: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का आगाज हो चुका है। विजेता के नाम का ऐलान होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। लेकिन एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ट्रॉफी के इतने करीब आकर भी विजेता बनने से चूक गईं।

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Evict At Fourth Position: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले का आगाज हो चुका है। हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से लोगों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं विजेता के नाम का ऐलान होने में भी अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। लेकिन फिनाले के इतने करीब आकर भी एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra)विजेता बनने से चूक गईं। उन्हें खाली हाथ ही सलमान खान (Salman Khan) के शो से बाहर आना पड़ा। दूसरी ओर मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार ने ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाया है।

End of Feed