Bigg Boss 17 Winner: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले अब तक सबसे देर तक चलने वाला शो बना। यही नहीं हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतने के लिए वोट कर एड़ी चोटी का जोर भी लगाया। टॉप 2 कंटेस्टेंट के लिए 15 मिनट तक लाइव वोटिंग चली और ऐसे में ये कंटेस्टेंट बाजी मार गया। दरअसल इस सीजन का विनर और कोई नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी बने हैं, जिसे देख सभी काफी खुश हैं। हर कोई उनके जीत की बधाई दे रहा है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी अपडेट।
रिपोर्ट्स का माना जा रहा था बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का खिताब अंकिता लोखंडे या फिर अभिषेक कुमार जीत सकते हैं, लेकिन नतीजे बिलकुल इसके उलट आए हैं। सभी को चौंकाते हुए मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) नए विनर बन गए हैं। बता दें कि फिनाले में आखिरी दो कंटेस्टेंट के रूप में मन्नारा चोपड़ा जगह बनाने में नाकाम कर गईं और उन्हें घर से बाहर आना पड़ा। ऐसे में सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी को विजेता के रूप में घोषित किया, जिससे सभी लोग चौंक गए।
इसी के साथ मुनव्वर फारुकी का ये दूसरा शो है विनर के रूप में इससे पहले उन्होंने शो लॉकअप का ख़िताब अपने नाम किया था। इतनी मुश्किल और चरित्र पर सवाल उठने के बाद कंटेस्टेंट ने यह शो जीतकर सभी का मुंह बंद कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें की मुनव्वर फारुकी एक स्टैंडअप कॉमेडियन है और उनकी पॉपुलैरिटी पुरे दुनिया भर में है।
