टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुसीबतों से घिर चुकी हैं खानजादी, इस कारण नहीं बन पाईं फिनाले का हिस्सा!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 10:57 PM IST

Bigg Boss 17: आज बिग बॉस 17 का फिनाले है। फैंस विनर के नाम की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में सभी एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आए। लेकिन खानजादी और अनुराग डोभाल नहीं नजर आए। रैपर ने अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वो किस परेशानी में घिरी हुई हैं।

Image

khanzaadi and salman khan (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले एपिसोड ऑनएयर हो चुका है। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फाररुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। शो के फिनाले एपिसोड पर एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी हिस्सा लिया। लेकिन फिनाले एपिसोड में खानजादी और अनुराग डोभाल नजर नहीं आए। खानजादी ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर बताया कि वो फिनाले का हिस्सा क्यों नहीं बन पाईं।

खानजादी ने अपने व्लॉग में बताया कि उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। रैपर ने कहा कि पता नहीं कैसे उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया। टीम अपना काम कर रही हैं। रैपर ने कहा कि मैंने सोचो की आप लोगों को बता दूं। हालांकि मुझे ये नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ है।

खानजादी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड

खानजादी को फिनाले एपिसोड में नहीं देखकर उनके फैंस काफी निराश हुए है। हालांकि खानजादी (Khanzaadi) फिनाले पर क्यों नहीं नजर आईं। इसके कोई ऑफिशियल कंफर्मेंशन नहीं है। वहीं, अनुराग डोभाल (Anurag Dhobha) ने कहा कि वो किसी की झूठ में तारीफ नहीं कर सकते हैं। मेरे लिए ब्रोसेना से ऊपर कुछ नहीं है। मैं अपनी ब्रोसेना का साथ कभी नहीं छोड़ूंगा। शो में भी अनुराग ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अनुराग का कहना था कि मेकर्स ने उनकी इमेज को खराब किया जा रहा है। मेरी ब्रोसेना का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस वजह से अनुराग और सलमान के बीच में तीखी नोकझोंक हुई थी।ययययययययययययययययययययय

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article