टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा को खुद को 'फीमेल कैटेगरी में विनर' बताना पड़ा महंगा, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 30, 2024, 01:30 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा सेकंड रनरअप रही थीं। शो से बाहर निकलने के बाद मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम बायो पर विनर इन फीमले कहा था। एक्ट्रेस का बायो देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई। बाद में एक्ट्रेस ने बायो से विनर की बात डिलीट कर दी थी।

Image

Mannara Chopra (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी शो के विनर बनने बन चुके हैं। शो के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार और सेकंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) थी। शो से बाहर आने के बाद कंटेस्टेंट्स अपने परिवार और दोस्तों संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में मन्नारा ने अपनी पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत लिया। शो में एक्ट्रेस बिना किसी सेट फैन बेस के आई थी। बिग बॉस कंटेस्टेंट मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को फीमेल कैटेगरी में विनर बताया है।

एक्ट्रेस का पोस्ट फैंस को काफी दिलचस्प लगा। वहीं, कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अपना इंस्टा बायो बदल दिया। एक्ट्रेस के बायो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

मन्नारा के इंस्टा बायो पर लोगों ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, मन्नारा खुद को विनर इन फीमेल कैटेगरी बताया है। दूसरे यूजर ने लिखा, फीमेल कैटेगरी में विनर ये क्या होता है। तीसरे यूजर ने लिखा, मन्नारा कुछ भी कर सकती हैं। गेम में मन्नारा की वाइब ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। मन्नारा ने गेम में अंकिता लोखंडे को पीछे कर सेकंड रनरअप थी। इस बात की उम्मीद किसी को नहीं थी। मन्नारा ने इस शो से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस का असली नाम बार्बी हांडा है। मन्नारा बिग बॉस से पहले साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म जिद्द से डेब्यू किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article