Bigg Boss 17: मन्नारा ने मुनव्वर फारुकी की उम्र का उड़ाया मजाक, यूजर्स बोले- नागिन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 23, 2023, 12:03 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में हर दिन रणनीति बदलती रहती है। सोशल मीडिया पर मन्नारा, अनुराग और अंकिता मिलकर मुनव्वर फारुकी को बॉडी शेम करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यूजर्स तीनों को ट्रोल कर रहे हैं।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में है। शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच की बॉन्डिंग बदलती हुई नजर आती है। शो के कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। शो का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे मिलकर मुनव्वर फारुकी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स मन्रारा और अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed