Kartik Aaryan Birthday Bash: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने बर्थडे पर पार्टी रखी। इस पार्टी में वाणी कपूर, रवीना टंडन, अभिषेक कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कार्तिक की पार्टी में तारा सुतारिया भी पहुंची थी। एक्ट्रेस ब्लैर कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। पार्टी की इनसाइड फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फोटो में तारा, कार्तिक और राशा ठडानी साथ नजर आ रहे हैं। तीनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
कार्तिक और तारा को साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों के डेटिंग की खबर कुछ दिनों पहले सामने आई थी। इससे पहले भी कार्तिक और तारा साथ में एक पार्टी में दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया यूजर्स का दांवा है कि कार्तिक और तारा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा और कार्तिक जल्द आशिकी 3 में नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।
तारा सुतारिया ने कार्तिक के बर्थडे पर फोटो शेयर करते हुए उनके निकनेम का भी खुलासा किया था। एक्ट्रेस कार्तिक को प्यार से पोपट बुलाती है। तारा ने हाल ही में कंफर्म किया कि उनका और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। आदर और तारा ने अपने रिलेशनशिप को साल 2020 में ऑफिशियल किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो सिंगल है और किसी को डेट नहीं कर रही हैं।
