टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे को बताया विनर, यूजर्स बोले- दुश्मनी दोस्ती में बदली गई क्या

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2023, 11:33 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता के बीच बिल्कुल नहीं बनती है। घर में मन्नारा चोपड़ा कहती हैं उन्हें लगता है कि अंकिता लोखंडे टॉप 3 में हो सकती हैं। वहीं, ऐश्वर्या को लगता है कि वो शो जीत सकती है।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो के कंटेस्टेंट्स आए दिन ट्रेंड होते रहते हैं। कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से शो को दिलचस्प बनाए हुए रखा है। शो में मुनव्वर फारुखी, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। घर में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच बिल्कुल नहीं जमती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मन्नारा, ऐश्वर्या और सना अंकिता और विक्की के बारे में बात करते हैं।

सना रहीस खान कहती हैं, मुझे समझ नहीं आता है कि कोई विक्की और अंकिता के सामने कुछ बोलता क्यूं नहीं है। मेरे अलावा विक्की से कोई कहता ही नहीं है। इतना ही नहीं सना मुनव्वर को डरपोक कहती हैं। वो अंकिता के आगे स्टैंड नहीं लेता है। इन तीनों के बीच ये चर्चा होती है।

मन्नारा और ऐश्वर्या ने अंकिता को बताया विनर

तभी मन्नारा कहती हैं कि मुझे लगता है कि अंकिता टॉप 5 नहीं तो टॉप 3 में जरूर होंगी। पिछले सीजन में कोई फीमेल कंटेस्टेंट थीं जो बहुत लाइमलाइट में थी। उसने शो में कुछ खास नहीं किया था। लेकिन वो फाइनल्स तक पहुंची थीं। ऐश्वर्या मन्नारा की बातों से सहमत होती है और वो कहती हैं कि मुझे तो लगता है कि अंकिता शो भी जीत सकती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article