टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय की मां ने समर्थ को किया था ब्लैकमेल! एक्टर के दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2023, 11:00 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय और समर्थ के रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला बयान सामने आया है। समर्थ के करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि ईशा की मां को पता था कि वो ईशा का बॉयफ्रेंड है। इतना ही नहीं ईशा की मां ने समर्थ को शो में नहीं जाने के लिए ब्लैकमेल किया था।

Image

Samarth Jurel and Isha Malviya (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवा का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से शो को दिलचस्प बनाए हुए है। इस बार शो में अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, नील भट्ट, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुखी समेत कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। घर में ईशा और अभिषेक ने एक्स कपल के रूप में एंट्री की थी। दोनों ने अपने ब्रेकअप का कारण भी बताया था। शो में एक हफ्ते बाद ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने एंट्री ली थी। समर्थ को देखकर ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया था। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड एक्सेप्ट कर लिया था।

वीकेंड का वार पर सलमान ने समर्थ को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर मैं तुम्हारी जगह होता तो कभी भी इस शो में एंट्री नहीं लेता। इस वजह से तुम दोनों की इज्जत की धज्जियां उड़ गई है। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने बयान दिया था कि वो चाहते हैं उनकी बेटी इस शो से बाहर आ जाए। इस वजह से उसकी इमेज खराब हो रही है। उन्होंने दांवा किया था कि हम नहीं जानते थे कि समर्थ ईशा का बॉयफ्रेंड है।

ईशा की मां ने समर्थ को किया था ब्लैकमेल

अब इस पर समर्थ के करीबी दोस्त ने पलटवार किया है। समर्थ के दोस्त का कहना है कि ईशा की मां अक्सर उससे बात करती थी। उन्होंने समर्थ को शो में जाने से भी मना किया था क्योंकि इससे ईशा की इमेज खराब होगी। एक्ट्रेस की मां ने समर्थ से कहा था कि अगर वो इस शो में जाएंगे तो वो खुद को नुकसान पहुंचाएंगी। ईशा की मां ने समर्थ को ब्लैकमेल किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article