Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड शो बिग बॉस 17 टीआरपी में अपने ट्विस्ट और टर्न्स से छप्पड़फाड़ परफॉर्म कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स को भी कंटेस्टेंट की आपस की लड़ाई से बहुत फायदा हो रहा है। इसी के साथ हर वीकेंड का वार पर सलमान लोगों की क्लास लगाते हैं। सही और गलत की पहचान कराते हुए सीख देते हैं। एक एपिसोड में देखा गया की कैसे विक्की जैन (Vicky Jain) अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को छोड़ इस हसीना के करीब आते दिखे। जिसके बाद उन्हें दर्शकों द्वारा खूब लताड़ लगाई जा रही है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में कैप्टैन्सी टास्क का आयोजन हुआ, जिसमें सभी घरवाले एक दूजे संग डांस करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन विक्की जैन आयशा खान (Ayesha Khan) के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आए। वहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मन्नारा चोपड़ा संग डांस कर रही थी, जिसके बाद लोगों ने विक्की जैन पर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा की सना रईस के बाद अब आयशा की बारी है।
साथ ही दूसरे यूजर ने सोशल मीडिया पर लताड़ लगाते हुए लिखा की बीवी गई तेल लेने। इसी के साथ कई बात विक्की (Vicky Jain) को लोगों ने एपिसोड के दौरान आयशा के करीब आते हुए देखा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक कुमार, रिंकू धवन, नील भट्ट और आयशा खान (Ayesha Khan) नॉमिनेटेड है।
