टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में अभिषेक कुमार ने मारी बाजी, इस कंटेस्टेंट को गेट आउट पास थमाएंगे सलमान खान!

Bigg Boss 17 Voting Trend: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से इस सप्ताह 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, जिससे जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी अब सामने आ चुका है।

Image

'बिग बॉस 17' वोटिंग ट्रेंड

Bigg Boss 17 Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभी तक 'बिग बॉस 17' में कई सितारों की वाइल्डकार्ड एंट्री हो चुकी है, साथ ही सदस्यों के कच्चे-चिट्ठे तक खुल चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी 'बिग बॉस 17' की टीआरपी में कुछ खास बढ़ोत्तरी नहीं देखने को मिल रही है। इन सबसे इतर इस सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से 4 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। खास बात तो यह है कि वीकेंड का वार से पहले 'बिग बॉस 17' का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

सलमान खान (Salman Khan) के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इस सप्ताह 4 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है, जिसमें अभिषेक कुमार, आयशा खान, रिंकू धवन और नील भट्ट का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक कुमार ने 'बिग बॉस 17' के वोटिंग ट्रेंड में बढ़त हासिल करते हुए नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि इस सप्ताह वह गेम के मामले में अंकिता लोखंडे से भी आगे नजर आए। वहीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं आयशा खान को भी सही मात्रा में वोट मिले हैं, जिससे वह दूसरे स्थान पर दिखीं।

नील और रिंकू धवन पर गिरेगी गाज?

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में रिंकू धवन और नील भट्ट (Neil Bhatt) इस सप्ताह डेंजर जोन में मौजूद हैं। बता दें कि नील भट्ट को 'बिग बॉस 17' में हमेशा के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी वह डेंजर जोन में आ गए हैं। हालांकि देखना ये होगा कि ऐश्वर्या शर्मा के बाद नील का पत्ता कटेगा या रिंकू धवन घर छोड़कर जाएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article