Bigg Boss 17: खानजादी के अभिषेक को किस करने पर भड़के अरुण महाशेट्टी, बोले- भूल गए क्या फैमिली शो है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 5, 2023, 05:47 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अभिषेक और खानजादी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। घर में दोनों एक- दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। नावेद गेम के दौरान खानजादी को अभिषेक को किस करने का डेयर देते हैं। इस बात पर अरुण महाशेट्टी भड़क जाते हैं।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो को ऑनएयर हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की क्लास लगाई थी। इसके अलावा खानजादी को भी सलमान से फटकार पड़ी थी। वो कहते हैं कि खानजादी घर में अकेले खेलने का दांवा कर रही हैं। लेकिन गेम में ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। घर में खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच में नजदीकियां बढ़ रही है।

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी घरवाले साथ में ट्रूथ और डेयर गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नावेद खानजादी को अभिषेक को चीक्स पर किस करने का डेयर देते हैं। खानजादी अभिषेक को किस करती हैं।

End of Feed