Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 सुर्खियों में है। शो के सबसे पहले गेस्ट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। शो पर दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। इस वजह से कपल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था। इसके बाद से सेलेब्स को इस शो पर जाने से पहले एक बार जरूर सोचना पड़ेगा। वहीं, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स का कहना है कि इस शो को बैन कर देना चाहिए। वो इस शो में कभी गेस्ट नहीं बनेंगे। इस लिस्ट में अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम भी जुड़ गया है।
राज ने बॉलीवुड में फिल्म यूटी -69 से डेब्यू किया है। उनसे पूछा गया कि क्या आप करण जौहर के शो में जाएंगे। इस पर राज ने करण जौहर के शो का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कॉफी विद करण पर किसीका भला नहीं हुआ है।
राज ने करण जौहर के शो का उड़ाया मजाक
एक्टर का बयान सुर्खियो में है। करण ने हाल ही में अपने नए शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अपकमिंग गेस्ट की झलक दिखाई गई है। करण के शो पर सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे करते हैं। राज कुंद्रा की फिल्म यूटी 69 इस हफ्ते यानी 03 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राज ने अपनी 63 दिनों की जेल जर्नी को दिखाया है।
