Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर करण जौहर ने किया ईशा मालवीय का 'मोय-मोय', एक-एक चालबाजी का दिया करारा जवाब

Bigg Boss 17 Karan Johar Bashes Badly Isha Malviya: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का वीकेंड का वार इस सप्ताह करण जौहर होस्ट करने वाले हैं, जो कि ईशा मालवीय को सबके सामने खूब लताड़ते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, करण जौहर मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती को नाम देने के लिए भी भड़केंगे।

Bigg Boss 17 Karan Johar Bashes Badly Isha Malviya: सलमान खान के 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभिषेक कुमार के थप्पड़ कांड के बाद बिग बॉस 17 की टीआरपी में जबरदस्त इजाफा हुआ। वहीं ये पूरा हफ्ता बिग बॉस फैमिली वीक था, जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ। हालांकि इस दौरान बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में कुछ कंटेस्टेंट्स की हरकतों ने लोगों के सिर में दर्द करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खासकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) को कभी मन्नारा चोपड़ा से तो कभी अभिषेक कुमार से लड़ते देखा गया। लेकिन इस बात के लिए अब उन्हें करण जौहर लताड़ लगाने वाले हैं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में ईशा मालवीय ने मन्नारा चोपड़ा पर आरोप लगाया था कि वह मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के मामले में पत्ता साफ करने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने मुनव्वर के मामले में कहा था कि सारी बातें सामने आनी चाहिए। इन बातों के लिए अब करण जौहर उन्हें आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। वीकेंड का वार पर करण जौहर ने ईशा मालवीय से सवाल किया, "आप चिल्ला-चिल्लाकर समर्थ से कह रही थीं कि तू पोकिंग मास्टर है, तेरी वजह से अभिषेक की ये हालत है। तो क्या उस वक्त मन्नारा ने कहा कि आप पत्ता साफ कर रही हैं।"

End of Feed