Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट करने के लिए उनके फैमिली मेंबर्स आ रहे हैं। घर में ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पापा की एंट्री हुई। ईशा के पापा ने घर में आते ही बेटी को समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) से दूर रहने की सलाह दी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में समर्थ और ईशा एक कंबल ओढ़कर घूम रहे होते हैं। तभी ईशा के पापा की एंट्री होती है। अपने पिता को देखकर ईशा काफी इमोशनल हो जाती हैं।
वो ईशा से कहते हैं कि तुम्हें क्या लगता है गेम में किन लोगों से तुम्हें फर्क पड़ता है। ईशा अंकिता और विक्की का नाम लेती है। ईशा के पापा कहते हैं मैं वो नहीं कह रहा हूं। क्या तुम्हें गेम में किसीकी जरूरत है। ईशा कहती हैं, नहीं। इसके बाद ईशा से उसके पापा कहते हैं कि ये आयशा किस के लिए आई है। ईशा बताती हैं, मुनव्वर के लिए आई है। तो वो पूछते है नाम बनाने या उछालने।
ईशा के पापा ने दी समर्थ से दूर रहने की सलाह
ईशा कहती हैं नाम बनाने है। इस पर ईशा के पिता कहते हैं ऐसा होता तो आती ही नहीं। समझ रही है ना मैं क्या कह रहा हूं। यहां पर ईशा के पिता समर्थ की बात कर रहे हैं। वो कहते हैं सलमान सर ने कहा था दो लोगों से दूर मतलब दूर। इज्जत प्यारी हो तो। ईशा पिता की बात मानती हैं या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा।
