टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की की बौखलाहट देख देवोलीना ने कसा तंज, बोलीं- इतने से टास्क से पसीने छूट गए

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Vicky Jain Slammed By Devoleena Bhattacharjee: टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की टीम टॉर्चर टास्क हारने के बाद नॉमिनेट हो गई, जिससे उनकी बौखलाहट बाहर आ गई। उनका ये तरीका देख अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने कपल को ताना मारा है।

Image

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अंकिता लोखंडे को लगाई फटकार

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Vicky Jain Slammed By Devoleena Bhattacharjee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो जैसे-जैसे फिनाले की ओर पहुंच रहा है, और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। बता दें कि बीते दिन टॉर्चर टास्क के लिए टीम बी की बारी थी। लेकिन टीम ने चालाकी दिखाते हुए सारा सामान छुपा दिया, साथ ही खुद को भी टास्क के लिए तैयार कर दिया। ऐसे में बिग बॉस ने पासा पलटते हुए टीम ए को उन्हें नॉमिनेट करने का ऑप्शन दिया। वहीं टीम ए ने भी मौके का फायदा उठाते हुए टीम बी को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। इस दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की बौखलाहट देखने लायक रही।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Vicky Jain) की जलन देख अब देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ट्वीट किया है। उन्होंने न केवल विक्की जैन की टीम को ताना मारा, बल्कि अंकिता लोखंडे को भी गलत ठहराया। देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीम बी की बौखलाहट पर तंज कसते हुए लिखा, "टीम विक्की भैया के तो पहले से ही पसीने छूट रहे हैं, तभी तो सारा सामान पहले से ही छुपा दिया। ये तो वो बात हो गई 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'। और इन सब चीजों में अंकिता बहुत ज्यादा गलत है।"

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय और आयशा खान की टीम पर तंज कसते हुए आगे कहा, "अरे इतने से टास्क से हालत खराब हो रही है। सीजन के अंत में मुश्किल से तो टास्क मिला। डंके की चोट पर टास्क करो, या तो बोलो कि नहीं करना टास्क। जीतना है तो लड़ो, बुजदिल की तरह सामान छुपाकर हीरो-हीरोईन नहीं बन सकते। ये एक एपिसोड लगभग पूरी कहानी बदलने वाला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article