टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: रिश्ते पर ब्रेक लगाएंगे अंकिता-विक्की! सासू मां के कड़वे बोल सुन एक्ट्रेस ने लिया फैसला

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Asks About Break To Vicky Jain: 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, विक्की जैन से ब्रेक के बारे में बात करती नजर आईं। बिग बॉस 17 का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Image

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन लेंगे एक-दूजे से ब्रेक

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Asks About Break To Vicky Jain: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गेम से इतर अब सभी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों के कारण चर्चा में आ गए हैं। जहां बीते दिन आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी की निजी जिंदगी की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं तो वहीं अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते पर काले बादल मंडरा रहे हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 17' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन साथ में बैठकर बातें करते दिखाई दिए। अंकिता का उतरा चेहरा देखकर विक्की जैन ने पूछा कि क्या सोच रही हो। इसपर अंकिता ने जवाब दिया, "अपनी शादी के बारे में।" अंकिता ने विक्की से इस सिलसिले में आगे कहा, "सब जगह मैं ही गलत दिख रही हूं।" इसपर विक्की ने कहा, "इससे क्या फर्क पड़ता है।" वहीं अंकिता लोखंडे ने जवाब दिया, "मुझे पड़ता है। मैंने सबसे बहुत प्यार किया है, लेकिन अगर कोई सवाल उठाएगा मुझपर, तो मुझे वो चीजें परेशान करेंगी। ऐसा लग रहा है कि मुझे कोई समझ नहीं पाया है। मैं चिड़चिड़ी होती जा रही हूं दिन पर दिन।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन की बातें यहीं नहीं रुकीं। विक्की जैन ने अंकिता के व्यवहार के बारे में कहा, "हां बहुत ज्यादा हो रही है। कभी मुझे लगता है कि मैं तुझसे बात करूं। लेकिन हमेशा तेरा मुंह बनता रहता है और मुझे समझ नहीं आता कि तू क्यों ऐसा कर रही है। मैं तो नहीं करता। सोचने का और समझने का तेरा इतना अलग है कि मुझे कुछ समझ नहीं आता।" इसपर अंकिता लोखंडे ने उनसे सवाल किया, "क्या तुम ब्रेक लेना चाहते हो?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article