Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो से ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था। इतना ही नहीं सलमान ने भी वीकेंड का वार पर दोनों को समझाया था कि आपकी लाइफ पब्लिक में एक्सपोज हो गई है। आप दोनों बेवकूफ दिख रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशा मालवीय के पेरेंट्स चाहते हैं कि वो शो से बाहर आ जाए। हालांकि वो इस बात को जानते हैं कि ईशा ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जिसके वजह से बाहर नहीं हो सकती हैं।
Isha Malviya (credit pic: instagram)
ईशा से नाराज हैं उनके पेरेंट्स
ईशा के पेरेंट्स का दांवा है कि उन्हें ईशा और समर्थ के रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं पता था। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ईशा की हरकतों से काफी दुखी है। उन्हें लग रहा है कि ईशा शो में कोई और गलती ना करें इसीलिए बाहर आ जाना चाहिए। सलमान ने ईशा और समर्थ को इंटीमेट होने पर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि ये एक फैमिली शो है और इस बात को ना भूले।
घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। बीते एपिसोड में राशन को लेकर विक्की और मुनव्वर में खूब झगड़ा होता है। बाद में बिग बॉस दिल वाले मकान के लोगों के लिए लग्जरी राशन भेजते हैं। इस हफ्ते मनस्वी ममगई घर से बेघर हो गई है।
