Amala Paul Ties Knot With Jagat Desai: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अमला पॉल (Amala Paul) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई (Jagat Desai) से शादी कर ली है। दोनों ने कोच्चि में लैवेंडर थीम रखते हुए सात फेरे लिए। शादी ईसाई रीति-रिवाज से हुई। अमला पॉल ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कई पिक्स शेयर की हैं। दोनों को लैवेंडर थीम में ट्विनिंग करते देखा गया। अमला पॉल ने मैचिंग स्टेटमेंट नेकलेस के साथ टॉप और स्कर्ट कैरी की। वहीं दूसरी ओर जगत देसाई को सफेद रंग का डिजाइनर कुर्ता-पायजामा के साथ लैवेंडर दुपट्टा कैरी करते हुए देखा गया। दोनों की ये स्टाइलिश और खूबसूरत पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।
अमला पॉल और जगत देसाई की शादी होने के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहे हैं। पहली फोटो में अमला पॉल को जगत देसाई का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी पिक्स में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे है। पिक्स शेयर करते हुए अमला पॉल ने कैप्शन दिया, 'इस प्यार का जश्न मना रही हूं जिसने हमें एक होने में मदद की।'
जगत देसाई की दुल्हन बनने से पहले अमला पॉल ने तमिल निर्देशक एएल विजय से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद वे अलग हो गए। कथित तौर पर उनके तलाक के पीछे का कारण उनके ससुराल वाले थे जो उनके एक्टिंग करियर से सहमत नहीं थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमला पॉल को अजय देवगन की 'भोला' में देखा गया था
