Bigg Boss 17: टीवा का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से शो को दिलचस्प बनाए हुए है। इस बार शो में अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, नील भट्ट, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुखी समेत कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। घर में ईशा और अभिषेक ने एक्स कपल के रूप में एंट्री की थी। दोनों ने अपने ब्रेकअप का कारण भी बताया था। शो में एक हफ्ते बाद ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने एंट्री ली थी। समर्थ को देखकर ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया था। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड एक्सेप्ट कर लिया था।
Samarth Jurel and Isha Malviya (credit pic: instagram)
वीकेंड का वार पर सलमान ने समर्थ को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर मैं तुम्हारी जगह होता तो कभी भी इस शो में एंट्री नहीं लेता। इस वजह से तुम दोनों की इज्जत की धज्जियां उड़ गई है। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने बयान दिया था कि वो चाहते हैं उनकी बेटी इस शो से बाहर आ जाए। इस वजह से उसकी इमेज खराब हो रही है। उन्होंने दांवा किया था कि हम नहीं जानते थे कि समर्थ ईशा का बॉयफ्रेंड है।
ईशा की मां ने समर्थ को किया था ब्लैकमेल
अब इस पर समर्थ के करीबी दोस्त ने पलटवार किया है। समर्थ के दोस्त का कहना है कि ईशा की मां अक्सर उससे बात करती थी। उन्होंने समर्थ को शो में जाने से भी मना किया था क्योंकि इससे ईशा की इमेज खराब होगी। एक्ट्रेस की मां ने समर्थ से कहा था कि अगर वो इस शो में जाएंगे तो वो खुद को नुकसान पहुंचाएंगी। ईशा की मां ने समर्थ को ब्लैकमेल किया था।
