टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: गेम खेलते-खेलते सच में अभिषेक कुमार पर दिल हार बैठीं खानजादी, नेशनल TV पर कबूला इश्क

Bigg Boss 17 Khanzadi Accepts Love For Abhishek Kumar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में फिर से लव एंगल शुरू हो गया है। दरअसल, शो का प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें खानजादी अभिषेक कुमार के लिए अपने प्यार को कबूल करती दिखीं।

Image

Bigg Boss 17 में खानजादी ने कबूला अभिषेक के लिए प्यार

Bigg Boss 17 Khanzadi Accepts Love For Abhishek Kumar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर तो छाप छोड़ी ही है। साथ ही अब शो टीआरपी लिस्ट में भी ऊपर उठना शुरू हो गया है। इस बार 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में लड़ाई-झगड़ा भरपूर मात्रा में देखने को मिल रहा है। खास बात तो यह है कि सीजन 17 में भी लव का तड़का लगने वाला है। दरअसल, हाल ही में 'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें खानजादी (Khanzadi) अभिषेक कुमार के लिए अपने प्यार को स्वीकार करती दिखाई दीं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में खानजादी ने विक्की जैन से बातों ही बातों में बताया कि वह अभिषेक को पसंद करती हैं और अब पहले से ज्यादा पसंद करने लगी हैं। इस बारे में बात करते हुए खानजादी (Khanzadi) ने विक्की जैन से कहा, "बहुत लोग आकर मुझे बोलते हैं कि लव एंगल बनाने की कोशिश कर रही है, स्ट्राटेजी बना रही है। सब मुझसे पूछते हैं कि पसंद करती है कि नहीं, मैं पसंद करती हूं और अब पहले से ज्यादा करती हूं। वो इन दिनों मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आ रहा है। ये वाला जो उसका साइड मुझे दिखा ना तो मैं उससे बहुत इंप्रेस हुई। जिस तरह से अभिषेक ने मुझे गले लगाया तो मुझे बहुत अच्छा लगा। उसके इरादे भी मुझे नेक लगे।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि जहां खानजादी (Khanzadi) ने अभिषेक के लिए प्यार कबूला। वहीं रिंकू धवन और जिग्ना वोरा ने अभिषेक को समझाया कि वह उसके दिल से ना खेले। रिंकू धवन ने अभिषेक से कहा, "उसके बारे में जो मैं थोड़ा बहुत समझी, वो बहुत सिंपल लड़की है। वह केवल प्यार चाहती है, उसे अटेंशन चाहिए। झूठे वादे, ये सब मत करना। तुम उस चीज से गुजर चुके हो तो किसी और को मत देना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article