टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता ने दिया मन्नारा को 'डबल ढोलकी' का टैग, तहलका-समर्थ के बीच हुई महाभारत

Bigg Boss 17: हाल ही में बिग बॉस 17 के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अंकिता मन्नारा की पोल पट्टी सभी के सामने खोलती है। वहीं दूसरी तरह समर्थ और तहलका के बीच झगड़ा होता है।

Image

Bigg Boss 17 Latest Promo

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में हंगामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोई ना कोई कंटेस्टेंट आपस में भीड़ रहा है। शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं जो अपने मास्टरमाइंड दिमाग से खूब कम्पटीशन दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड को लेकर एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एक नहीं चार लोग आपस में लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ अंकिता ने मन्नारा का पर्दाफाश किया। वहीं दूसरी तरफ तहलका और समर्थ के बीच खूब घमासान हुआ।

बिग बॉस 17 ( Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया गया की अंकिता (Ankita Lokhande) सभी को कहती है की कोई भी मन्नारा की बातों में मत आना। आज इसकी साइड होगी तो कल उसकी साइड। उस दिन खानजादी के करैक्टर पर बोल रही थी, मन्नारा तुम्हारे खिलाफ कोई चला जाए, तो तुम्हारी जल जाती है। जिस पर जवाब देते हुए मन्नारा (Mannara Chopra) कहती है की यही हैं अंकिता जी। दोनों की तू-तू मैं बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

वहीं दूसरी तरफ अनुराग डोभाल के चलते समर्थ और तहलका के बीच लड़ाई हो जाती है। गुस्से में होश खो बैठने के कारण तहलका समर्थ से धक्का मुक्की भी करने लगते हैं। सभी घरवाले दोनों कोशिश भी करते हैं, लेकिन लड़ाई बढ़ती रहती हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, समर्थ जुरेल, सनी तहलका, अनुरागडोभाल, अरुण, नवीद और मन्नारा चोपड़ा का नॉमिनेटेड है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article