Manasvi Mamgai To Be Part of Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के फेमस अपकमिंग रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इस शो में कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेती नजर आएंगी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'बिग बॉस 17' में मॉडल, एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रहीं मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) हिस्सा ले सकती हैं। इस शो में मनस्वी को देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस शो की प्रीमियर अक्टूबर में होने वाला है।
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान मनस्वी ने शोबिज में अपनी वापसी के बारे बात की थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) जल्द ही सलमान खान के शो में हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि मनस्वी की ओर से इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मनस्वी ममगई को अजय देवगन की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद मनस्वी ममगई ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर शोबिज की दुनिया में वापसी कर ली है। मनस्वी को हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'द ट्रायल' में देखा गया था। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया था। वैसे आप मनस्वी को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।
