बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसका फायदा उन्हें करियर में भी मिल रहा है। एक्टर को कई शोज के ऑफर मिल रहे हैं। अभिषेक इन दिनों एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन 7 (Naagin 7) को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने अभिषेक को शो में लीड रोल अप्रोच किया है। शो में एक्टर सेकंड लीड की भूमिका में होंगे। एक्टर अंकित गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Abhishek Kumar and Ekta Kapoor (credit pic: instagram)
एक्टर से पूछा गया कि एक बार फिर आप अंकित के साथ काम करने वाले हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं, अंकित भाई के साथ है, तो मैं देखता हूं। अगर अंकित भाई के साथ हैं तो?
नागिन 7 में नजर आएंगे अभिषेक कुमार
रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता लोखंडे एकता के सुपरहिट शो की लीड एक्ट्रेस होंगी। मेकर्स संग उनकी बात चल रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रणदीप हुड्डा के साथ वीर सवारकर में भी नजर आएंगी। अंकिता गुप्ता शो के लीड एक्टर है। मेकर्स ने अभी तक किसी भी स्टार के नाम को कंफर्म नहीं किया है।
वहीं, बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार की जर्नी आसान नहीं थी। घर में एक्टर का गेम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। लेकिन वो दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। एक्टर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बिग बॉस 17 में अभिषेक और मुनव्वर की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आई थी। नागिन 7 के अलावा अभिषेक को रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 भी ऑफर हुआ है। ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक किस शो में नजर आते हैं।
