बॉलीवुड

Bhumi Pednekar के साथ 14 साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़, बोलीं- मुझे याद है वो दिन...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2024, 12:18 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक शानदार रोल निभाए हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस की फिल्म भास्कर जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी।

Image

Bhumi Pednekar (credit pic: instagram)

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर कई दमदार कैरेक्टर्स को निभाया है। एक्ट्रेस हर मुद्दे में अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भास्कर के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने पत्रकार का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में भूमि के साथ सई तमानकर, आदित्य श्रीवास्तव, सजंय मिश्रा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वो इस घटना के बाद सहम गई थीं।

एक्ट्रेस ने कहा, मुझे आज भी ये बात अच्छी तरह से याद है। ब्रांदा में फेयर लगता था। मैं 14 साल की थी जब मैं अपने परिवार के साथ घूमने गई थी। मैं जानती थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है। ऐसा नहीं था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था। कोई मुझे पीछे से पिंच कर रहा था। मैंने पीछे देखा और समझ नहीं पाई कि कौन कर रहा था क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। कोई मुझे गलत तरीके से छूं रहा था वो भी बार-बार।

14 साल की उम्र में भूमि संग हुई थी छेड़छाड़

एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं पैरानॉइड हो गई थी। वहां मेरी फैमिली थी और बिल्डिंग के बहुत सारे लोग थे जिन्हें मैं जानती थी। मैंने किसी से कुछ भी नहीं कहा। मैं उस समय सोच रही थी कि मेरे साथ क्या हुआ। मैंने उस चीज को होने दिया। मुझे खुद पर गुस्सा आ रहा था। मुझे वो पोकिंग आज भी याद है। मुझे लगता है हमारी बॉडी को याद रहता है। वो ट्रॉमा मैं आज तक नहीं भूल पाईं हूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article