Bigg Boss 17 Fame Sunny Arya Shares Health Update: कलर्स के विवादित शो 'बिग बॉस 17' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले यू-ट्यूबर सनी आर्या पर बीते कुछ दिनों पहले मुसीबत आन पड़ी थी। हीलियम गैस गुब्बारे के अचानक फटने के कारण सनी आर्या के साथ हादसा हो गया था। वह बुरी तरह जल गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनी आर्या (Sunny Arya) का इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब सनी आर्या ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर कर हेल्थ अपडेट दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति अभी भी बहुत ज्यादा बुरी है।
तहलका भाई यानी सनी आर्या (Sunny Arya) ने वीडियो में लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी। सनी आर्या ने वीडियो में कहा, "आप सबके प्यार और आशीर्वाद से हाथ मेरा ठीक है। ये लोगों की दुआ है। बच्चे बाजार में उड़ने वाले बलून पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें मत लेने दो। अगर वो लेकर उसे गैस के पास चला गया तो ब्लास्ट हो जाएगा। मेरे साथ जो घटना घटी है वो मैं नहीं चाहता कि किसी और के साथ हो।" सनी आर्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एकदम से इतनी बुरी हालत हो गई।"
सनी आर्या (Sunny Arya) का वीडियो देख एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। अंकिता लोखंडे ने कमेंट करते हुए लिखा, "तहलका भाई जल्द ठीक हो जाओ और हां मेरी मम्मा हमेशा कहती है कि हीलियम्स बलून पर पाबंदी लगा देनी चाहिए।" बता दें सनी आर्या ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि वह अभी ठीक हैं।
