टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अरुण श्रीकांत सहित तीन लोगों पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप! भड़के लोगों ने की माफी की मांग

Bigg Boss 17 Arun Shrikanth And Sunny Arya Disrespect Indian Flag: 'बिग बॉस 17' के अरुण श्रीकांत बीते दिन सनी आर्या और समर्थ जुरेल के साथ हैदराबाद पहुंचे, जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। हालांकि तीनों अपनी एक फोटो को लेकर मुसीबत में घिर गए हैं। इसे लेकर उनपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगेगा।

Image

अरुण श्रीकांत और सनी आर्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

Bigg Boss 17 Arun Shrikanth And Sunny Arya Disrespect Indian Flag: 'बिग बॉस 17' में गेमिंग हीरो अरुण श्रीकांत ने जबरदस्त जगह बनाई। अरुण श्रीकांत अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहते थे। उन्होंने फिनाले तक अपना रास्ता तय किया। हालांकि वह टॉप 5 पर आकर ही बाहर हो गए थे। वहीं बीते दिन अरुण श्रीकांत (Arun Shrikanth) हैदराबाद पहुंचे, जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। इस दौरान सनी आर्या (Sunny Arya) और समर्थ जुरेल भी उनके साथ नजर आए। यूं तो तीनों के स्वागत में अच्छी-खासी मात्रा में भीड़ थी। लेकिन हाल ही में तीनों अपनी एक तस्वीर को लेकर विवाद में घिर गए हैं। उस तस्वीर को लेकर तीनों पर लोगों ने तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) स्टार अरुण श्रीकांत (Arun Shrikanth), सनी आर्या और समर्थ जुरेल जिस कार में थे, उसके आगे तिरंगा छपना हुआ था। खबरों की मानें तो कार के दोनों ही बोनट पर तिरंगा छपा हुआ था। वहीं एक तस्वीर में सनी आर्या, समर्थ जुरेल और अरुण श्रीकांत उस कार के ऊपर चढ़कर लोगों से मिलते-जुलते नजर आए। वहीं कुछ लोग तिरंगे पर पैर रखकर भी कार पर चढ़ते दिखे, जिसे लेकर लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अरुण श्रीकांत की इन तस्वीरों को देख लोगों ने माफी की भी मांग की है।

अरुण श्रीकांत (Arun Shrikanth), सनी आर्या और समर्थ जुरेल को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "हमारे ध्वज पर खड़े हैं, ये बहुत ही शर्मनाक बात है। अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए सजा मिलनी चाहिए।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "दोनों गाड़ी के बोनट पर भात का ध्वज बना है और उसी पर पैर रख कर खड़े हैं।" बता दें कि इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि इसपर अभी तक अरुण, समर्थ या फिर सनी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article