Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal Engaged With Long Time Girlfriend Ritika Chauhan: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान के शो में रहते हुए भी अनुराग डोभाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन उन्हें अचानक ही शो से बाहर जाना पड़ा। वहीं अब अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाले हैं। खास बात तो यह है कि नए पड़ाव की ओर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने कदम बढ़ाने भी शुरू कर दिये हैं। दरअसल, अनुराग डोभाल लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान संग सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। अनुराग डोभाल ने सगाई से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 का ये कंटेस्टेंट जल्द लेने वाला है सात फेरे, रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज
'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने परिवार और दोस्तों की खास मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान संग सगाई की। जहां अनुराग डोभाल इस खास मौके पर ब्लैक शेरवानी में नजर आए तो वहीं ऋतिका चौहान पेस्टल कलर लहंगा में दिखाई दीं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। वीडियो देख कहा जा सकता है कि अनुराग डोभाल और ऋतिका चौहान की जोड़ी जबरदस्त है। 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हमेशा के लिए साथ। 5-3-2025।"
बता दें कि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान को वादियों के बीच शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों एक-दूजे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। अनुराग डोभाल ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं मुनव्वर नहीं हूं कि बाहर आकर कुछ और बयान दूं और अंदर आकर कुछ और कहूं। मैंने उस लड़की की इज्जत अंदर भी रखी है और मैं बाहर आकर भी उस लड़की के साथ वो रिश्ता निभाउंगा।"
