YRKKH Copy This Pakistani TV Serial Storyline: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों दर्शकों को काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं शो टीआरपी लिस्ट में लागतार तीसरे स्थान पर बना हुआ है। मेकर्स रेटिंग के लालच में सीरियल को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर देखा गया कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स पर दर्शक कहानी चुराने का इल्जाम लगा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं दर्शकों का मानना है कि सीरियल ने पाकिस्तानी टीवी शो को कॉपी किया है।
राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जा रहा है कि पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान और अभिरा गरीबी से जूझ रहे हैं। मुश्किलों से लड़ते हुए अरमान और अभिरा एक बंजर घर को अपना आशियाना बनाने में जुट गए हैं। जहां एक तरफ दर्शकों को ये कहानी बहुत अच्छी लग रही है तो वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर यूजर दावा कर रहे हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने पाकिस्तानी सीरियल 'कभी तुम कभी मैं' (Kabhi Tum Kabhi Main) की कहानी कॉपी की है। दरअसल इस सीरियल में भी किरदार शरजीना और मुस्तफा घर छोड़ने के बाद अपनी गृहस्थी बनाते हैं।
पाकिस्तानी सीरियल में फाहाद मुस्तफा और हानिया आमिर नजर आए थे जिन्हे हिंदुस्तान से भी काफी प्यार मिला। ऐसे में भड़के यूजर ने मेकर्स को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो अरमान को कोई नौकरी नहीं देगा। वहीं बच्चों की जान बचाने के चक्कर में अभिरा के पैर पर बाइक चढ़ जाएगी।
