टीवी मसाला

Bigg Boss 17: बाबू भैया के सपोर्ट में आए एल्विश यादव, बोले-उसकी सिर्फ गलत चीजों को दिखाया जा रहा है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 11:56 AM IST

Bigg Boss 17: घर में अनुराग डोभाल का कहना है कि उन्हें बिग बॉस और सलमान खान ने टारगेट किया है। वो उनकी ब्रो सेना को लेकर बात करते हैं। मैं अपनी मेहनत से पहुंचा हूं। इस तरह से मुझे बार-बार गलत दिखाया जा रहा है। अब अनुराग के सपोर्ट में एल्विश यादव उतरे हैं।

Image

Elvish supports Anurag Dobhal (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। घर में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) चर्चाओं में छाए हुए हैं। अनुराग कई बार शो में कह चुके हैं कि बिग बॉस में टीवी स्टार्स को यूट्यूबर के मुकाबले ज्यादा फेवर किया जा रहा है। यूट्यूबर ने पिछले दिनों कहा था सलमान खान भी मेरी ब्रो सेना को लेकर बोल रहे हैं। मैं ये सब चीजें इस शो में लेने नहीं आया हूं। मैं इस शो से बाहर जाना चाहता हूं। बिग बॉस कहते हैं कि आप अपनी मर्जी से वॉलेंट्री एग्जिट लेना चाहते हैं।

अनुराग इधर -उधर की बात करने लगते हैं कि मुझे गलत दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं वीकेंड का वार पर सलमान खान ने मन्नारा को बताया था कि वो गलत लोगों से राय ले रही हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने बाबू भैया के गेम की पोल खोलकर रख दी थी। बाबू भैया की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अनुराग के सपोर्ट में एल्विश यादव उतरे है। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है।

अनुराग के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव

वीडियो में एल्विश कहते हैं, अनुराग को सबने अलग कर किया है। उसे जोकर समझ रहे हैं। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं किसी को सपोर्ट कर रहा हूं। लेकिन कोई हर बार कैसे गलत हो सकता है। आज नहीं तो कभी वो घर से बाहर आएगा। इन सबकी वजह से वो कहीं डिप्रेशन में ना चला जाए

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article