एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) जल्द अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा (Vijay Verma) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए सीरियस हैं। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटडे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय अपने रिश्ते को नया मोड़ देने के लिए तैयार हैं। कपल शादी की प्लानिंग कर रहा है। विजय और तमन्ना अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने के लिए तैयार है।
Telugu One न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना 30 प्लस है और उन्हें उनके परिवार की तरफ से शादी के लिए प्रेशराइज किया जा रहा है। वहीं, विजय इस समय सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। उनके पास साउथ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। बॉलीवुड के बाद विजय साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार है। विजय की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ शानदार चल रही हैं।
विजय और तमन्ना जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे
वहीं, तमन्ना या विजय में से किसी ने भी शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि जब वो जिम्मेदारियां निभाने को तैयार होगी। तब शादी करेंगी। ये एक जिम्मेदारी है कोई पार्टी नहीं है। विजय और तमन्ना के रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई थी जब उनका किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। कुछ समय दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया। तमन्ना और विजय ने साथ में लस्ट स्टोरी 2 में काम किया था।
