Bigg Boss 17: क्या सलमान खान ने दी Munawar Faruqui को धमकी, बोले- तू जीत के दिखा ट्रॉफी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2024, 06:39 PM IST

Bigg Boss 17: सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान मुनव्वर फारुकी को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए इस वायरल वीडियो के सच के बारे में जानते हैं।

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस के स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं। पहले ही दिन से गेम में मुनव्वर को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर सबसे आगे हैं। फैंस कॉमेडियन को शो का विनर मान रहे हैं। आयशा खान (Ayesha Khan) के मामले में जब मुनव्वर पूरी तरह से टूट गए थे तो भाईजान ने उन्हें सपोर्ट किया। इस बीच मुनव्वर और सलमान खान (Salman Khan) का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान मुनव्वर को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

आप किसी भी निर्णय पर पहुंचे इससे पहले हम आपको बता दें कि ये फेक वीडियो है। वीडियो में सलमान का वॉयसओवर और उनके लिप्स मैच नहीं कर रहे हैं। AI के जमाने में कुछ भी मुमकिन है।

End of Feed