बॉलीवुड

Animal फिल्म में बॉबी देओल के हिस्से नहीं आया एक भी डायलॉग, मुंह बंद कर दर्शकों के बीच फैलाएंगे आतंक

Bobby Deol Not Get A Single Dialogue In Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब़बी देओल फिल्म 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह विलेन का रोल अदा करते दिखाई देंगे। हैरत की बात तो यह है कि मूवी में उन्हें एक सिंगल डायलॉग तक नहीं मिला।

Image

'एनिमल' फिल्म में नहीं मिला बॉबी देओल को एक भी डायलॉग

Bobby Deol Not Get A Single Dialogue In Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बॉबी देओल (Bobby Deol) जल्द ही रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल अदा करते दिखाई देंगे, जिसकी जलक फैंस को टीजर में भी देखने को मिली थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल के हाथ एक भी डायलॉग नहीं लगा।

फिल्म 'एनिमल' (Animal) के टीजर में ही बॉबी देओल (Bobby Deol) का किरदार देख लोग हैरान रह गए थे। उनकी एक्टिंग और इंप्रेशन ने ही फैंस को चौंका दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल बिना किसी डायलॉग के लोगों में आतंक फैलाने के लिए तैयार हैं। इस बारे में बात करते हुए 'एनिमल' से जुड़े सूत्रों ने बताया, "'एनिमल' के टीजर में बॉबी देओल के 20 सेकंड की झलक ने ही सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी। लेकिन जो धमाल वो अपने किरदार से मचाने वाले हैं वो उसका 2 प्रतिशत भी नहीं है। यहां तक कि 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल का एक भी डायलॉग नहीं है।"

'एनिमल' (Animal) से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "भारतीय सिनेमा के इतिहास में बड़े से बड़े विलेन की अपनी एक प्रवृत्ति थी, ऐसा ही कुछ बॉबी देओल के किरदार के साथ भी होगा। वो फिल्म में बोल नहीं सकते हैं। उनका किरदार एक म्यूट विलेन होने वाला है। लेकिन वो बिना किसी शब्द के ही फिल्म में आतंक मचा देंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article