Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा के गुस्से पर आयशा सिंह ने किया रिएक्ट, बोलीं- कोई दोस्ती नहीं है उसके साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 01:42 PM IST

Bigg Boss 17: गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के बीच में हमेशा से कोल्ड वार रही हैं। आयशा से जब ऐश्वर्या के ऐग्रेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कमेंट करना चाहती हूं।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा समेत टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। शो में नील और ऐश्वर्या की जोड़ी ने बतौर आइडल कपल एंट्री की थी। लेकिन शो में दोनों अक्सर लड़ते- झगड़ते नजर आते हैं। ऐश्वर्या शो में कई बार अपने पति के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आती हैं। इस बारे में सलमान खान भी ऐश्वर्या को समझा चुके हैं।

कई सेलिब्रिटीज का कहना हैं कि नील ऐश्वर्या को बहुत ही शांती के साथ हैंडल करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या गुस्से में अपना आपा खो देती हैं। ऐश्वर्या शर्मा के इस बिहेवियर पर उनकी को स्टार आयशा सिंह ने रिएक्ट किया है।

End of Feed