Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुकी हैं। इस बीच विक्की और अंकिता के रिश्ते में काफी खटास नजर आ रही है, दोनों एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर विक्की जैन को एक बड़ा रेड फ्लैग बताया जा रहा है, इसी के साथ ही फैंस का मानना है विक्की से शादी करके अंकिता से काफी बड़ी गलती हो गई है। बिग बॉस के हालिया एपिसोड में खुद अंकिता लोखंडे भी इस बात पर हामी भरती नजर आ रही है, जब विक्की जैन को उनके वाले कमरे से निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता है तो विक्की काफी खुश नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर अंकिता इस बात के काफी दुखी होती हैं।
जिसके बाद अंकिता यह भी कहती नजर आती हैं कि उन्हे लग रहा है कि विक्की से शादी करके उनसे बड़ी गलती हो गई है। अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने दोनों को लेकर अपनी राय रखी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
काम्या पंजाबी ने रखी अपनी राय
काम्या पंजाबी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं सच में अंकिता को पसंद करती हूं लेकिन आज मुझे लगा कि उसको नहीं आना चाहिए था इस शो में, निश्चित रूप से अपने पति के साथ नहीं! मुझे आशा है कि वह अपने और विक्की के लिए भी बहुत देर होने से पहले यह गेम समझ जाएगी।'
