टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा के गुस्से पर आयशा सिंह ने किया रिएक्ट, बोलीं- कोई दोस्ती नहीं है उसके साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 01:42 PM IST

Bigg Boss 17: गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के बीच में हमेशा से कोल्ड वार रही हैं। आयशा से जब ऐश्वर्या के ऐग्रेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कमेंट करना चाहती हूं।

Image

Aishwarya and Ayesha (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा समेत टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। शो में नील और ऐश्वर्या की जोड़ी ने बतौर आइडल कपल एंट्री की थी। लेकिन शो में दोनों अक्सर लड़ते- झगड़ते नजर आते हैं। ऐश्वर्या शो में कई बार अपने पति के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आती हैं। इस बारे में सलमान खान भी ऐश्वर्या को समझा चुके हैं।

कई सेलिब्रिटीज का कहना हैं कि नील ऐश्वर्या को बहुत ही शांती के साथ हैंडल करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या गुस्से में अपना आपा खो देती हैं। ऐश्वर्या शर्मा के इस बिहेवियर पर उनकी को स्टार आयशा सिंह ने रिएक्ट किया है।

आयशा ने ऐश्वर्या को दोस्त मानने से किया इंकार

आयशा सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मैं आप लोगों को बता दूं कि हम दोनों दोस्त नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैंने लंबे समय तक ऐश्वर्या और नील के साथ काम किया है। लेकिन हम दोस्त नहीं है। जब उनसे ऐश्वर्या की गेम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर मेरा कोई दोस्त होता तो मैं देखती या फिर बोलती। लेकिन अभी तो मेरे बोलने का कुछ बनता नहीं है। मैं क्या ही बोल सकती हूं। ऐसे में कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article