टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आयशा खान के लौटते ही उड़े घरवालों के होश, मौका देख अनुराग ने मुनव्वर के खिलाफ उगला जहर

Bigg Boss 17 Ayesha Khan Back In House: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपनी सेहत के लिए घर से बाहर गईं आयशा खान एक बार फिर से घर में लौट आई हैं।

Image

'बिग बॉस 17' में हुई आयशा खान की वापसी

Bigg Boss 17 Ayesha Khan Back In House: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' खूब सुर्खियों में बना हुआ है। खासकर शो में मुनव्वर फारूकी और आयशा खान (Ayesha Khan) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान ने आयशा खान की जमकर क्लास लगाई थी, साथ ही उनके इरादे भी नेशनल टीवी पर खोल दिये थे। इसके बाद आयशा खान की तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे उन्हें बाहर जाना पड़ा था। हालांकि अब आयशा खान 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में वापिस लौट आई हैं। इससे जुड़ा शो का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। शो में देखने को मिला कि आयशा खान (Ayesha Khan) बीमारी से ठीक होकर वापिस लौटती हैं। उनके घर आते ही अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अनुराग डोभाल सहित सभी कंटेस्टेंट्स उनके गले मिलते हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे उन्हें मुनव्वर फारूकी से भी मिलने के लिए कहती हैं, लेकिन वह उन्हें नजर अंदाज कर देती हैं। यहां तक कि जब आयशा खान को खिचड़ी की जरूरत होती है और उन्हें पता लगता है कि मुनव्वर फारूकी वो खिचड़ी बना रहे हैं तो वह उसे खाने से साफ मना कर देती हैं।

अनुराग ने मुनव्वर फारूकी के खिलाफ भरे आयशा खान के कान

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का मसला यहीं खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिला कि अनुराग डोभाल, मुनव्वर के खिलाफ आयशा खान (Ayesha Khan) के कान भरते हैं। वह उन्हें कहते हैं कि तुम्हारे जाने के बाद उसके चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन अंकिता उन्हें बीच में टोकते हुए कहते हैं कि वो हंस नहीं रहा था। अनुराग की बात पर बिल्कुल भरोसा मत करना। अनुराग डोभाल की हरकत से मुनव्वर फारूकी का पारा भी सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वह उन्हें चेतावनी कहते हैं कि तुझे यहीं खा जाऊंगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article