टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इस हफ्ते एक नहीं तीन कंटेस्टेंट की कटी घर की टिकट, अब Anurag Dobhal को दिखाया बाहर का रास्ता

Anurag Dobhal Out From Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में लाइव एविक्शन के दौरान अनुराग डोभाल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Image

Anurag Dobhal Out From Bigg Boss 17

Anurag Dobhal Out From Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले दिन भर दिन नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में घर में सभी सदस्य एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही घर में नॉमिनेशन का डर अभी सभी घरवालों को बेहद सताने भी लग गया है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स द्वारा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें लाइव एविक्शन होता हुआ दिख रहा है। मतलब घर से इस बार दो नहीं तीन कंटेस्टेंट बाहर हुए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर के बारे में।

सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में पिछले हफ्ते रिंकू धवन और नील भट्ट को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की इस हफ्ते लाइव एविक्शन होगा, यानि घर से अब एक और कंटेस्टेंट की विदाई की जाएगी। प्रोमो में देखने को मिला की कप्तान और एक्स कप्तान अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार और आयशा खान को बॉटम तीन में रखते हैं।

सभी घरवाले आपसी सहमति से अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) को घर से बेघर कर देते हैं, जिसे सुन सभी दर्शकों के होश उड़ गए हैं। साथ ही कंटेस्टेंट ने अनुराग को इस शो के लायक ना होने का कारण देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article