Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। घर में नए हफ्ते की शुरुआत अनुराग और अरुण के झगड़े के साथ होती है। अनुराग अरुण से कहते हैं कि मैं तेरी हेकड़ी जल्द निकालूंगा। दोनों के बीच में बात हाथापाई तक चली जाती है। किचन एरिया में अनुराग गुस्से में मग तोड़ देते हैं। अनुराग की इस हरकत से बिग बॉस पूरे घर को सजा देते हैं।
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि जो हरकत अनुराग ने की है। उसकी वजह से किचन एरिया बंद ही रहेगा। हैप्पी दिवाली टू ऑल ऑफ यू। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस अनुराग को इस हफ्ते सीधा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करेंगे।
अनुराग और अरुण में हुआ बहुत बड़ा झगड़ा
इसके अलावा विक्की का तबादला दिमाग वाले घर में हो जाएगा। इस बात से विक्की बेहद खुश होंगे। वहीं, अंकिता इस बात से दुखी नजर आएंगी। इस वजह से एक बार फिर अंकिता और विक्की के रिश्ते में दूरी आ जाएगी। अंकिता विक्की से कहते हैं कि भूल जाओ हम शादीशुदा है। क्या बिग बॉस के इस फैसले से फिर से आएगी दोनों के रिश्ते में खट्टास। फैंस आज के एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
