टीवी मसाला

Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल और ऋतिका डोभाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, शादी के 4 महीने बाद सुनाई खुशखबरी

Bigg Boss 19 Anurag Dobhal And Ritika Dobhal Going To Be Parents Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल और ऋतिका डोभाल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। शादी के चार महीने बाद अनुराग डोभाल ने फैंस को खुशखबरी दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Anurag Dobhal And Ritika Dobhal Going To Be Parents Soon: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अनुराग डोभाल ने इसी साल अप्रैल में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका संग शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं शादी के 4 महीने बाद अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal)और पत्नी ऋतिका डोभाल ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। अनुराग डोभाल ने बताया है कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। यूके राइडर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी। अनुराग डोभाल और ऋतिका डोभाल को इस बात के लिए ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने वीडियो में पत्नी ऋतिका डोभाल की झलक साझा की और बताया कि वह कमजोर महसूस कर रही थीं। ऐसे में वह उन्हें ब्लड चेकअप के लिए लेकर गए। अनुराग डोभाल ने बताया कि ब्लड सैंपल्स देने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये खुशखबरी हो सकती है। अनुराग डोभाल ने वीडियो में प्रेग्नेंसी टेस्ट रिजल्ट भी दिखाया और बताया कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो को देख कहा जा सकता है कि इस खुशखबरी से अनुराग डोभाल की दिल की धड़कनें काफी तेज हो गई थीं।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और ऋतिका डोभाल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "एक छोटा सा 'US' आने वाला है।" प्रेग्नेंसी टेस्ट सामने आने से पहले अनुराग डोभाल ये तक कहते दिखे कि अगर ये सच हुआ तो वह भंडारा कराएंगे। वहीं रिजल्ड के बाद अनुराग और ऋतिका ने एक-दूजे को गले लगाकर खुशी जाहिर की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article