Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Vicky Jain Got Punishment: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ने लोगों के कान से खून निकालकर रख दिया है। इस बार बिग बॉस ने ये साफ बताया हुआ था कि वह कंटेस्टेंट्स के पक्षधर रहेंगे। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को छूट देने के लिए कंटेस्टेंट्स बिग बॉस पर तंज कसते दिखे। ऐसे में बिग बॉस ने अंकिता और विक्की को जमकर फटकार लगाया।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का यह प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। वीडियो में नजर आया कि विक्की जैन (Vicky Jain) अपने बालों की कटिंग कराकर घर में एंट्री करते हैं। बिग बॉस के मना करने के बाद भी वह शीशे के सामने बाल सेट करते हैं, जिससे घरवालों को शक हो जाता है। ऐसे में वे विक्की जैन के खिलाफ बगावत पर उतर आते हैं और बिग बॉस से शिकायत करते हैं कि अगर विक्की जैन को ये सुविधा मिल रही है तो उन्हें भी ये सुविधा चाहिए। मन्नारा चोपड़ा भी बिग बॉस से शिकायत करती हैं कि ये चीज बिल्कुल गलत है कि कुछ लोगों को ही छूट मिल रही है।
बिग बॉस ने दी कंटेस्टेंट्स को सजा
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कंटेस्टेंट्स की शिकायत पर बिग बॉस का गुस्सा लोगों पर फूटता है। वे विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे को फटकार लगाते हुए कहते हैं, "मैंने पहले ही कहा था कि ये बात आप लोगों के खिलाफ जा सकती है। अब आप लोग इस चीज को कैसे संभाल रहे हैं। मैं आपकी सेवाएं तब तक खारिज कर रहा हूं, जब तक आप लोग खुद हामी नहीं भरते।"
