Bigg Boss 17: अभिषेक को गुलाम बनाकर अंकिता लोखंडे ने पॉलिश कराए अपने जूते, एपिसोड देख जमाना कर रहा है थू-थू

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Makes Abhishek Kumar Polish Her Shoes: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को गुलाम बनाकर उनसे जूते साफ कराए। इस सीन को देखने के बाद लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है।

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Makes Abhishek Kumar Polish Her Shoes: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इस सप्ताह मुनव्वर फारूकी की बदौलत कैप्टन भी बनीं, जिसके बाद उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया। वहीं बीते दिन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को अपना गुलाम बनाया और उनसे ढेर सारे काम कराए। इससे जुड़ी अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की फोटो भी वायरल हो रही है, जिसे लेकर अब पूरा जमाना उनपर थू-थू कर रहा है।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 'बिग बॉस 17' में न्यू ईयर रिसॉल्युशन के तौर पर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को गुलाम बनाने की इच्छा जाहिर की थी। इस इच्छा को बिग बॉस ने पूरा किया, जिसके बाद अंकिता ने चुन-चुनकर अभिषेक से सारे काम कराए। उन्होंने अपने बेड की चादर सही करवाई, साथ ही अपने कपड़े तक इस्त्री कराए। लेकिन अंकिता लोखंडे यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिषेक कुमार से अपने जूते तक साफ कराए, जिससे जुड़ी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

End of Feed