टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक की तरह अंकिता खुद करके बैठी हैं फिजिकल वायलेंस, वीडियो शेयर कर लोगों ने की एविक्शन की मांग

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Viral Video Creates Mess: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे ने फिजिकल वॉयलेंस के आधार पर अभिषेक कुमार को बाहर कर दिया। लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद फिजिकल वॉयलेंस करती दिखाई दीं।

Image

'बिग बॉस 17' से वायरल हुआ अंकिता लोखंडे का वीडियो

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Viral Video Creates Mess: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अभिषेक कुमार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुनियाभर की पोकिंग के बाद अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने समर्थ जुरेल पर हाथ उठा दिया था, जिसके बाद घरवाले उनके खिलाफ खड़े हो गए। वहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी फिजिकल वायलेंस के आधार पर अभिषक कुमार को घर से बेघर कर दिया। लेकिन इस फैसले के बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद फिजिकल वॉयलेंस करती नजर आईं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़ा ये वीडियो शेयर कर लोगों ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को आड़े हाथों लिया और उन्हें घर से बेघर करने की मांग भी की। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे ने किसी और को नहीं बल्कि अपने पति विक्की जैन को जमाने के सामने तमाचा जड़ा था। दरअसल, किचन में खड़े होकर विक्की जैन किसी बात पर अंकिता लोखंडे की टांग खींचने की कोशिश कर रहे थे। इस बात से नाराज होकर अंकिता ने पीछे मुड़कर विक्की जैन को जोरदार तमाचा जड़ दिया।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की अंकिता लोखंडे अपने इस वीडियो के कारण लोगों के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अंकिता लोखंडे पहले अपने आप को देखो, आपने क्या किया है। ये ठीक था और अभिषेक का किया गलत था। महानता की मूरत की सच्चाई बाहर आ चुकी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर अंकिता की जगह विक्की ने थप्पड़ मारा होता तो बवाल मच जाता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article