Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Makes Abhishek Kumar Polish Her Shoes: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इस सप्ताह मुनव्वर फारूकी की बदौलत कैप्टन भी बनीं, जिसके बाद उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया। वहीं बीते दिन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को अपना गुलाम बनाया और उनसे ढेर सारे काम कराए। इससे जुड़ी अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की फोटो भी वायरल हो रही है, जिसे लेकर अब पूरा जमाना उनपर थू-थू कर रहा है।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 'बिग बॉस 17' में न्यू ईयर रिसॉल्युशन के तौर पर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को गुलाम बनाने की इच्छा जाहिर की थी। इस इच्छा को बिग बॉस ने पूरा किया, जिसके बाद अंकिता ने चुन-चुनकर अभिषेक से सारे काम कराए। उन्होंने अपने बेड की चादर सही करवाई, साथ ही अपने कपड़े तक इस्त्री कराए। लेकिन अंकिता लोखंडे यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिषेक कुमार से अपने जूते तक साफ कराए, जिससे जुड़ी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के घर से वायरल हो रही इस फोटो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पर हंसते नजर आए। वहीं अभिषेक गुलामी के तहत एक्ट्रेस के जूते साफ करते दिखे। इस फोटो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस फन टास्क में अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार से अपनी सैंडल साफ कराई। यहां ये पूरी तरह गलत है। और मुनव्वर फारूकी किस तरह का दोस्त है जो वहां खड़े होकर मुस्कुरा रहा है?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार से अपने जूते साफ कराए, क्योंकि वह उनका सेवक है? सबसे घटिया सीजन वो भी घटिया कंटेस्टेंट्स के साथ।"
