टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Salman Khan ने इस कंटेस्टेंट को दिखाया बाहर का रास्ता, फूट-फूट कर रोए घरवाले

Bigg Boss 17 Elimination: शो बिग बॉस 17 से इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में। साथ ही जानिए किसे कम वोट्स मिले हैं।

Image

Bigg Boss 17 Elimination

Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान होस्टेड शो बिग बॉस 17 टीआरपी में अपने ट्विस्ट और टर्न्स से छप्पड़फाड़ परफॉर्म कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स को भी कंटेस्टेंट की आपस की लड़ाई से बहुत फायदा हो रहा है। ऐसे में हफ्ते शो में बहुत कुछ हुआ, जिसे देख सभी के होश उड़ गए। पिछले दिन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को सजा सुनाते हुए घर से बेघर कर दिया। ऐसे में नॉमिनेटेड सदस्यों में से एक और अपने घर रवाना हो गया है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट थे आयशा खान, समर्थ जुरेल, अरुण, अभिषेक, मुनव्वर और ऑरा। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि ऑरा (Aoora) को कम वोट मिलने के कारण शो को अलविदा कहना पड़ा। इसी के साथ ऑरा के जाने से घरवालों को बहुत बड़ा झटका लगा और सभी फूट-फूट कर रोने भी लगे।

इसी के साथ वीकेंड का वार के प्रोमो में देखा गया की सलमान खान ने ईशा और समर्थ की क्लास लगा दी है। साथ ही कहा जा रहा है की अभिषेक कुमार की वाइल्डकार्ड एंट्री कराइ जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article