Bigg Boss 17: सुशांत का नाम लेकर ससुराल वालों के नजरों में गिरीं Ankita, मां ने दी ये हिदायत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2024, 12:52 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में फैमिली वीक चल रहा है। फैमिली वीक में अंकिता को सपोर्ट करने के लिए उनका मां पहुंची है। अंकिता की मां ने एक्ट्रेस को समझाया कि उन्हें शो पर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। अंकिता ये सब सुनकर हैरान हो जाती हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेड ड्रामा चल रहा है। फैमिली वीके में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को सपोर्ट करने के लिए दोनों की मां घर में पहुंची हैं। घर में विक्की की मां अंकिता से कहती हैं कि तुमने जो बेटा विक्की को लात मारी थी। तो विक्की के पापा ने तुम्हारी मम्मी को फोन करके पूछा कि वो भी ऐसे ही अपने पति को लात मारती थी। अंकिता ने कहा कि मेरे पापा इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें इस सबके बीच में मत लाओ।

End of Feed