Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे सलमान खान, घर का रास्ता नापेगी ये हसीना

Bigg Boss 17 Voting Trend Reveals: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। शो में बीते दिन 5 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी, जिससे जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

Bigg Boss 17 Voting Trend Reveals: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी शो विवादों के कारण चर्चा में रहता है तो कभी कंटेस्टेंट्स की गेम शो को सुर्खियों में बटोर लाती है। बीते दिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में पांच सदस्यों पर नॉमिनेशन की गाज गिरी, जिसमें अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सनी आर्या, सना रईस खान और जिग्ना वोरा शामिल हैं। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के बीते दिन के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के नाम का पत्ता गिराकर उन्हें नॉमिनेट कर सकते थे। ऐसे में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अनुराग डोभाल, जिग्ना वोरा, सना रईस खान और सनी आर्या के नाम का पत्ता गिरा। वहीं हाल ही में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है, जिसमें अंकिता लोखंडे ने नंबर 1 पर रहते हुए बाजी मारी है। उनके अलावा अनुराग डोभाल को भी अच्छी खासी मात्रा में वोट मिले हैं जिससे इस सप्ताह वह बेघर होने से बच सकते हैं।

End of Feed