टीवी मसाला

Nidhi Shah Exit Show : अनुपमा की बड़ी बहू 'किंजल' ने छोड़ा शो, कहा - इसे अलविदा कहने का ये सही समय

Nidhi Shah Exit Anupama : अनुपमा फ़ेम निधि शाह ने तीन साल बाद शो को छोड़ने का फैसला कर दिया है। शो में से उनका ट्रैक अब खत्म होने वाला है जिसके बाद वह शो को छोड़ देंगी।

Image

Nidhi Shah Exit Anupama

Nidhi Shah Exit Anupama : टीवी के फेमस शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी में पिछड़ता जा रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। जैसा की पहले दिखाया गया कि अनुपमा का बड़ा बेटा तोषु और बड़ी बहू किंजल शाह हाउस छोड़कर विदेश में चले जाते हैं । अब खबर सामने आ रही है कि निधि शाह ( Nidhi Shah) उर्फ किंजल शो को अलविदा कहने वाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अनुपमा फ़ेम निधि शाह ने तीन साल बाद शो को छोड़ने का फैसला कर दिया है। शो में से उनका ट्रैक अब खत्म होने वाला है जिसके बाद वह शो को छोड़ देंगी। पिंकवीला की इक्स्क्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार निधि शाह ने अनुपमा को छोड़ दिया है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि अब शो को छोड़ने का सही समय है, मेरा किरदार खत्म होने वाला है और जब मुझे इस बात का बता चला तो मैं बहुत ईमोशनल हो गई थी। निधि ने आगे बताया कि बतौर किंजल उन्होंने अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की हर एक चीज को दिल से किया है कीसी भी रोल को तीन साल देना बहुत बड़ी बात होती है।

निधि शाह आगे करेगी ये शो

अपने आगे के काम के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह शो छोड़ने के बाद जगह-जगह ऑडिशन दे रही हैं और नए शो और वेब सीरीज के लिए ट्राइ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं जल्द से जल्द काम पर लौटना चाहती हूं और अपने फैंस के को खुश करना चाहती हूं। बता दें कि निधि शाह ने अनुपमा में किंजल का किरदार किया है, वह पूरे तीन साल से शो में बनी हुई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article