टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे सलमान खान, घर का रास्ता नापेगी ये हसीना

Bigg Boss 17 Voting Trend Reveals: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। शो में बीते दिन 5 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी, जिससे जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

Image

'बिग बॉस 17': वोटिंग ट्रेंड में अंकिता लोखंडे ने मारी बाजी

Bigg Boss 17 Voting Trend Reveals: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी शो विवादों के कारण चर्चा में रहता है तो कभी कंटेस्टेंट्स की गेम शो को सुर्खियों में बटोर लाती है। बीते दिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में पांच सदस्यों पर नॉमिनेशन की गाज गिरी, जिसमें अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सनी आर्या, सना रईस खान और जिग्ना वोरा शामिल हैं। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के बीते दिन के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के नाम का पत्ता गिराकर उन्हें नॉमिनेट कर सकते थे। ऐसे में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अनुराग डोभाल, जिग्ना वोरा, सना रईस खान और सनी आर्या के नाम का पत्ता गिरा। वहीं हाल ही में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है, जिसमें अंकिता लोखंडे ने नंबर 1 पर रहते हुए बाजी मारी है। उनके अलावा अनुराग डोभाल को भी अच्छी खासी मात्रा में वोट मिले हैं जिससे इस सप्ताह वह बेघर होने से बच सकते हैं।

इस हसीना पर गिर सकती है बिग बॉस की गाज

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के तीन कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में नजर आए। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, सना रईस खान (Sana Raees Khan), सनी आर्या और जिग्ना वोरा (Jigna Vora) को सबसे कम वोट मिले। इन सबमें भी जिग्ना वोरा आखिरी पायदान पर नजर आईं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह जिग्ना वोरा का पत्ता घर से कट सकता है। बता दें कि मिड-वीक एविक्शन में भी उनका नाम आया था, लेकिन योगदान कम होने के कारण नावेद सोले को घर से जाना पड़ा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article