टीवी मसाला

Bigg Boss 17: लोगों को इस्तेमाल कर किनारे लगा देती हैं ईशा मालवीय, नेशनल TV पर एक्स-बॉयफ्रेंड ने खोली पोल

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Claims Isha Malviya Use And Throw People: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ईशा लोगों का इस्तेमाल कर उन्हें जल्द ही किनारे लगा देती हैं।

Image

'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय पर लगाए इल्जाम

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Claims Isha Malviya Use And Throw People: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में हर कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कंटेस्टेंट्स दूसरों को नीचा दिखाने या उनके काले-चिट्ठे खोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय की चीजें सलमान खान के शो में बताईं। उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप भी लगाया कि वह लोगों का 'यूज एंड थ्रो' करना अच्छे से जानती हैं।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बिग बॉस ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) को रैंकिंग का टास्क दिया था, जिसमें उन्हें सबकी गेम के हिसाब से पॉजिशन देनी थी। ईशा ने जहां मन्नारा को दूसरे नंबर पर रखा तो वहीं अंकिता लोखंडे को चौथे नंबर पर रखा। इस बात के लिए अंकिता ही नहीं, बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी ईशा मालवीय को तंज कसा। ईशा की इस बात पर रिंकू धवन ने कहा कि मन्नारा, ईशा और समर्थ के खिलाफ वोट नहीं देगी। इस पर अभिषेक कुमार ने जवाब दिया, "ईशा जानती है मन्नारा के बारे में और उसे ये भी पता है कि उसे मन्नारा की जरूरत होगी। उसने मन्नारा का यूज किया है।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने को मिला कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और रिंकू धवन आगे भीईशा मालवीय (Isha Malviya) के सिलसिले में बात करते हैं। रिंकू ईशा को लेकर कहती हैं, "ये तो इस्तेमाल कर फेंकने की रणनीति है।" इसपर अभिषेक ने उन्हें जवाब दिया, "यूज करना ही तो आता है और क्या आता है। इस्तेमाल करो और फेंक दो।" बता दें कि अभिषेक कुमार ने 'बिग बॉस 17' में समर्थ जुरेल को चेतावनी दी थी कि ईशा उन्हें छोड़कर जाएगी। अभिषेक कुमार का कहना था, "एक चीज बोलता हूं कि वो छोड़कर जाएगी। बस ये लाइन याद रख। तू रोएगा ना तब तुझे पता चलेगा। छोड़ के जाएगी ना बाहर बिग बॉस के निकलते ही, तब तुझे मैं याद आऊंगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article