Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तभी घर में आग लगाने के लिए फैमिली वीक शुरू होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनके साथ रहेंगे। घर में आए कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की बीच कलेश होते रहते हैं, लेकिन अब कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है। घर में एक्ट्रेस की सासु मां ने एंट्री ले ली है, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में एंट्री लेते ही विक्की जैन (Vicky Jain) की मां ने अंकिता (Ankita Lokhande) और बेटे को खूब प्यार किया। ऐसे में बिग बॉस दोनों सास बहु को थेरेपी रूम में बुलाते हैं, लेकिन इसी बीच बहस बाजी शुरू हो जाती है। सासू मां कहती हैं कि जब तुमने विक्की को लात मारी तब पापा ने तुम्हारी मां को कॉल किया था। साथ ही पूछा था की क्या आप भी अपने पति को ऐसे मारती थी। सास बहु का ये तमाशा देख जहां क्यों लोगो ने इसके मजे लिए तो दूसरी तरफ फैंस ने अंकिता की सास को खरी खोटी सुनाई।
बस ये ही बात सुन अंकिता (Ankita Lokhande) भड़क उठती हैं और कहती हैं की अभी मेरे पापा की मृत्यु हुई है। आपको मम्मी को फोन करने की क्या जरुरत थी, कृपया कर उन्हें बीच में ना लाएं। जानकारी के लिए बता दें की कुछ ही देर बाद अंकिता की मां भी घर में एंट्री लेंगी। बता तें चलें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक कुमार, मुनावर फारुकी , विक्की जैन, आयशा खान , अरुण महाशेट्टी और मनारा चोपड़ा नॉमिनेटेड है।
